मेडिकल टीचर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई, डॉ. संजीव दास अध्यक्ष एवं डॉ. ध्रुवेंद्र पांडेय सचिव मनोनीत
-----------------------------------------------------
✍सर्च इंडिया न्यूज,रतलाम ।
डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम (मेडिकल कॉलेज) की मेडिकल टीचर एसोसिएशन की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा एसोसिएशन की आगामी कार्यसमिति के चुनाव किए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सर्वानुमति से डॉ. संजीव दास व सचिव पद पर धुवेंद्र पांडेय को मनोनीत किया गया।
बैठक में मेडिकल टीचर से संबंधित डीएसीपी का शीघ्र लाभ प्रदान करने, समय पर सैलरी प्रदान करने, पूर्व वर्षों के गोपनीय प्रतिवेदन को पूर्ण करने एवं उनके प्रकटीकरण एवं सर्विस बुक अपग्रेडेशन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बैठक में मेडिकल टीचर एसोसिएशन की आगामी कार्यकारिणी समिति का चुनाव भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. संजीव दास को अध्यक्ष एवं डॉ. ध्रुवेंद्र पाण्डेय को सचिव मनोनीत किया गया । डॉ. महेंद्र चौहान एवं डॉ रितेश गुर्जर उपाध्यक्ष, डॉ दर्शना जैन कोषाध्यक्ष, डॉ. देवेंद्र चौहान सह कोषाध्यक्ष, डॉ. योगेश तिलकर, डॉ. देवेंद्र नरगावे, डॉ. श्याम सुंदर कारपेंटर एवं डॉ. शालिनी गुप्ता सहसचिव चुने गए। समिति के पैट्रन, अधिष्ठाता डॉ. अनीता मुथा एवं अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा है। समिति के एडवाइजरी बोर्ड में डॉ. जगदीश हुडेकारी, डॉ. एसके लिखार, डॉ. कोमल सिंह लिखार, डॉ. रेखा विमल गुप्ता एवं डॉ. राजेंद्र सिंगरौले हैं। मेडिकल टीचर एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के एग्जीक्यूटिव बोर्ड में डॉ. मांगीलाल बर्मन, डॉ. शैलेंद्र डावर, डॉ. कपिल देव आर्य, डॉ. प्रवीण सिंह बघेल, डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मोहित कुलमी, डॉ. सोहन मंडलोई, डॉ. अनिल डावर, डॉ. भरत परमार, डॉ अवधेश भाटी एवं डॉ. आशीष डामा, डॉ, आनंद शुक्ला, डॉ. रवि शंकर श्रीवास्तव है। बैठक को संबोधित करते हुए नवमनोनीत अध्यक्ष डॉ. संजीव दास ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह बघेल एवं सचिव डॉ. देवेंद्र नरगावे द्वारा मेडिकल टीचर एसोसिएशन के मुद्दों को जिस सही तरह से प्रस्तुत किया गया है उसी प्रकार नई समिति भी मेडिकल टीचर्स की समस्या को समाधान के लिए उचित माध्यम द्वारा पूर्ण प्रयास करेगी। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने अधिष्ठाता (डीन) डॉ. अनिता मुथा से मुलाकात की। अधिष्ठाता डॉ. अनीता मुथा ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
Search india news Oct 8, 2026
मां ने पहले बेटे को बाहर निकाला और फिर खुद भी सुरक्षित बाहर निकल गई, ग्रामीणों ने...
Search india news Oct 4, 2026
कलेक्टर ने कहा कि नामली उप मंडी को स्वतंत्र मंडी बनाने के संबंध में शासन स्तर पर...
Search india news Feb 24, 2026
-----------------------------------------------------
Search india news Sep 19, 2026
0 सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेज भेजकर रुपये ट्रांसफर करने के लिए किया मजबूर 0...
Search india news Aug 17, 2026
- संजय पारख नौंवी बार सचिव चुने गए
Search india news Oct 19, 2026
0 बाल संरक्षण और महिला कल्याण के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण कार्यों के प्रयासों...
Search india news Oct 16, 2026
0 आखिर कैसे फाटक के बीच फंस गई कार? और आ गई ट्रेन 0 ट्रेन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त,...
Search india news Aug 6, 2026
- सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने हड़ताल समाप्त कराने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
Search india news Nov 14, 2025
चिक क्विक क्रेम हेयर कलर के उपयोग से बाल पहले से भी ज्यादा चमकदार और स्टाइलिश दिखेंगे
Search india news Dec 21, 2025
- कोई भी व्यक्ति अपने साथियों, अपने परिवेश और अपने गुरुओं के मार्गदर्शन से ही आगे...